Tuesday, 28 January 2014

Verification

Block wise Health Provider (ANM, ANM-2, Link Worker) और ASHA के Verification की प्रक्रिया

MCTS-पोर्टल की verification प्रक्रिया क्या है, verification क्यों अनिवार्य है और कब-कब किया जाता है?
       Verification के माध्यम से हम ANM और ASHA के MCTS Portal में दर्ज मोबाइल नंबर पर Call करके उनकी पूरी जानकारी की संतुष्टि करते है, हर तीन माह पर verification की प्रक्रिया करने से MCTS-पोर्टल पर दर्ज जानकारी update होती रहती है और जानकारी की गुणवत्ता बनी रहती है ! यदि verification के लिए की गयी कॉल पर हमें सही जानकारी मिलती है जैसी की MCTS-पोर्टल पर दर्ज है तो हम उस नंबर को verify कर देते है, अन्यथा उस record को अवस्यक्तानुसार update करते है ! एक समय अंतराल पर यह प्रक्रिया इस लिए की जाती है क्योकि बहुत सी ANM और ASHA का Transfer/Retire या अन्य कारणों से परिवर्तन होता रहता है इस दशा में हम verification की प्रिक्रिया से MCTS-पोर्टल की जानकारी की गुणवत्ता को बनाये रखने के लिए एक समय अन्तराल पर  इस प्रिक्रिया को दोहराते रहते है !

Verification कैसे करे ? :
Online Verifcation Module का प्रयोग करने के लिए आप Data Entery Section में लॉग इन करे ! और Verification में B.Verification of ANM, ASHA को सेलेक्ट करके submit करे !  
अब आपके सामने ANMs/ASHA Verifcation पेज खुल जायेगा! (स्क्रीनशॉट देखे )

अब आप अपना Block सेलेक्ट करे !

अपना Block सेलेक्ट करेने के बाद Name of Verifier में अपने जिले के DPM को सेलेक्ट करे ! (उदाहरण के लिए Agra के लिए DPM Agra, Auraiya के लिए DPM Auraiya, Basti के लिए DPM Basti इसी प्रकार अपने जिले के DPM को Name of Verifier की लिस्ट में सेलेक्ट करे )


अब आप Get records for verification buton पर क्लिक करे ! इस बटन पर क्लिक करने से आपके ब्लाक की उन सभी ANMs की डिटेल नीचे show होगी जो verifiy नहीं हेई है ! 

अब आप इस लिस्ट से एक एक करके ANMs को Select करे ! Select करने पर ANM की पूरी जानकारी verification पेज पर आ जाएगी ! (यहाँ हमने एक ANM का रिकॉर्ड सेलेक्ट किया है, स्क्रीनशॉट देखे )

अब आप इस ANM की पूरी जानकारी और उसके मोबाइल number की संतुष्टि कर ले, यदि आप ANM की डिटेल और उसके nubmer से संतुष्ट है तो अब आप इस ANM को verify कर दे!

Verify करने के लिए Call Answered में Yes सेलेक्ट करे और Correct Self Phone No में भी Yes सेलेक्ट करे, और Remark में ok record verified या आवस्यकता अनुसार अन्य रिमार्क भरे! और Submit बटन पर क्लिक करे !  (स्क्रीनशॉट देखे )  

अब इस ANM के लिए verification की प्रक्रिया पूर्ण हो गयी है, इसी प्रकार आप Get records for verification लिस्ट में दी गयी सभी ANMs के नंबर सेलेक्ट करे और उनको verify करे ! 

नोट 1: यदि ANM की डिटेल सही नहीं है तो आप इस रिकॉर्ड को नोट करे ले और बाद में Data Entery section से इस रिकॉर्ड को आवस्यकता अनुसार अपडेट करे या Inactive [Active को No करे और करण भरे]  कर दे, जिसके की जानकारी सही हो सके !

नोट 2: हर रिकॉर्ड को verify करने के लिए इसी प्रक्रिया को करे और सभी रिकार्ड्स को verify कर submit करे ! आप जिन रिकॉर्ड को verify करेगे वह Get records for verification की लिस्ट से हट कर Show Verified Records में चले जायेगे ! 

नोट 3: ASHA के verificatn के लिए ANM’s/ASHA में से  ASHA को सेलेक्ट करे !

Wednesday, 22 January 2014

Workplan

What is a workplan?
Workplan माता और बच्चे की सेवाओं की जानकारी के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता की सहायता करता है! Workplan में MCTS-पोर्टल पर registered माता अथवा बच्चे को अब तक दी गयी  सेवाए, आगे दीं जाने वाली सेवाए एवं पिछली छुटी हुई सेवाओं की पूरी जानकारी होती है ! आप workplan को MCTS Portal से निकाल कर इसका print स्वास्थ्य कार्यकर्ता को दे जिससे की वह सभी माताओं और बच्चो को उनकी सभी अवश्यक स्वस्थ सेवाएँ और आसानी से दे सके और कोई भी लाभार्थी छुटने न पाए ! 

How to generate the workplan from the MCTS Portal ?
Report Section  में लॉग इन करे और Workplan पर click करे!
अब आप यहाँ पर H. Facility Wise Workplan को सेलेक्ट करे!
माता के लिए For Mohter  एवमं बच्चे के लिए For Chid आप्शन को सेलेक्ट करे !
अब आप जिस सब-सेंटर के लिए workplan generate करना चाहते है उसे सेलेक्ट करे !  (सहायत हेतु स्क्रीनशॉट देखे ) 


अब submit करने पर एक नयी popup window खुलेगी (आवस्यकता अनुसार popup को alow करे),

अब आपको सबसेंटर की सभी माताओं के लिए workplan मिलेगा , आप इसे Excel में download कर ले!   
अब आप Excel में workplan को open करे एवं आप स्वास्थ कार्यकर्ताओं की सुविधा के लिए workplan की कुछ महत्वपूर्ण जानकारी को हिन्दी में परिवर्तित कर सकते है जिससे की स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी workplan को अच्छी तरह समझ सके और आपको भी सही और सुविधाजानक जानकारी उनसे प्राप्त हो सके ! 

आप Header को हिंदी में परिवर्तित कर सकते है और जिन fields की जानकारी आप स्वास्थ्य कार्यकर्ता से प्राप्त करना चाहते है उनको dark कर सकते है ! उदहारण के लिए आप उपरोक्त workplan का ही हिंदी परिवर्तित रूप यहाँ देख सकते है ! 

यहाँ पर हमने माता की बची हुई सेवाओ और माता की पिछली छुटी हुई सेवाओ की जानकारी को dark किया है और अंतिम column में इसी की जानकारी स्वास्थ्य कार्यकर्ता को भरने के लिए रिक्त स्थान दिया है!
( हिंदी के परिवर्तन को आप उदहारण के लिए save कर ले और भविष्य के अन्य workplan में आप अपनी सुविधा अनुसार इसे copy और paste कर सकते है )
यदि आप स्वास्थ्य कार्यकर्ता के अनुसार workplan को अलग-अलग प्रिंट करना चाहते है तो इसी workplan को फिल्लटर भी कर सकते है ! filter के लिए header को सेलेक्ट करे और filter लगाये !

फ़िल्टर लगाने के बाद आप स्वास्थ्य कार्यकर्ता/आशा अथवा पता आदि को अपनी सुविधानुसार filter में select करके,  workplan को अलग-अलग प्रिंट कर सकते है ! 

Note: workplan के print को आप सभी clolums के साथ Landscape में प्रिंट करे और सभी pages में Header को भी अवश्य print करे !
आपकी सुविधा के लिए यहाँ माता और बच्चे के दो प्रारूप संलंग्न है ! आप उदहारण के लिए इसे download भी कर सकते है ....
धन्यवाद !